फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाउटी नाला-कांडा सड़क का लोकार्पण, तीन पंचायतें होंगी लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा ने किया लोकार्पण, सड़क बनने से बागवानों को फसल मंडियों तक पहुंचाने की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू (शिमला)। मुख्य संसदीय विधि संसदीय मामले एवं बागवानी विभाग मोहन लाल ब्राक्टा ने रोहडू दौरे के दूसरे दिन परिधि भवन रोहड़ू में लोगों की समस्याओं को सुना। इसके बाद ब्राक्टा ने भाउटी नाला-कांडा संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। सड़क के बनने से तीन पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। इससे बागवान अपनी फसल को मंडियों तक पहुंचाने की सुविधा मिलेगी। सड़क बनने से ग्राम पंचायत एशरोग, ग्राम पंचायत अढाल ग्राम पंचायत बशला के लोग लाभान्वित होंगे। मुख्य संसदीय सचिव ने अपने संबोधित में करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और रोहडू के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। इसके बाद ब्राक्टा ने ग्राम पंचायत करलाश का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होंने उठाऊ पेयजल योजना गांवना कुट्टू एवं आसपास के क्षेत्र ग्राम पंचायत कुटाड़ा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी रोहड़ू के अध्य्क्ष करतार सिंह कुल्ला, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र रेटका विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें