बूढ़ी दिवाली उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक विक्की चौहान ने मचाया धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली उत्सव निरमंड की तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक विक्की चौहान के नाम रही। मेले की तीसरी और अंतिम स्टार नाइट में विक्की चौहान के स्टेज संभालते ही उनके प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विक्की चौहान ने चम चमांदे हो गीत के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने डाली झूमा, खुश तू रोहे मेरिया बाइटुआ, भाई जी बात है ऐसी, चुड़पुरा जाना चुड़पुरा, भाई जी ठीक ठाक, ओरी आजा तू बेश मेरी कारो दी, आज म्हारे पिणी पिलानी और पहाड़ी बंदे सहित अन्य गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का नाचने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले इंडियन आइडल फेम ममता भारद्वाज, रमेश ठाकुर, विक्की राजटा और रामेश्वर शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गाने गाकर दर्शकों को खूब नचाया। इस मौके पर एसडीएम आनी नरेश वर्मा, डीएसपी चंद्र शेखर कायथ, डीपीआरओ कुल्लू नरेंद्र, मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, बंसी लाल, नगर पंचायत अध्यक्षा ममता रानी, विकास शर्मा और डीआर कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।