संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आर्यवर्त एजुकेशनल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी रामपुर जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मुहैया करवाएगी। सांस की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को सोसायटी घरद्वार यह सुविधा देगी। यह बात शनिवार को सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप दड़ेल ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने बताया कि सोसायटी के पास 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। इन्हें जरूरतमंद लोगों को मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए लोग सोसायटी से संपर्क कर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सोसायटी को ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हंस फाउंडेशन की ओर से मिले हैं। उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चाहिए, वह सोसायटी से संपर्क कर सकता है। इसके लिए व्यक्ति का पहचान पत्र और एक हजार रुपये सिक्योरिटी राशि देनी होगी। यह राशि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लौटाने पर वापस की जाएगी। इस मौके पर दिवान लक्टू, पीयूष पार्थी, तिलक राज, चंद्र प्रकाश और अनिल मौजूद रहे।