फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर जिले में आतिशबाजी से नए साल का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पा, पूह और निचार खंड में डीजे की धुनों पर झूमे ग्रामीण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में लोगों ने आतिशबाजी से नए साल का स्वागत किया। जिले में कंपकंपाती ठंड के बावजूद लोगों में नए साल का जश्न मनाने को लेकर काफी उत्साह रहा। लोग देररात तक डीजे की धुनों पर थिरकते रहे। गौर हो कि किन्नौर जिले के सीमावर्ती इलाकों में आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवानों के साथ-साथ जहां जिले के पर्यटन स्थलों में आए पर्यटकों ने नए साल का जश्न मनाया। वहीं ग्रामीण इलाकों में लोग नए साल की खुशी में रातभर नाचते और गाते रहे। 12:00 बजते ही लोग एक दूसरे को नववर्ष की बधाई देने लगे और यह सिलसिला सोमवार को भी चलता रहा। जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड के विभिन्न इलाकों में ग्रामीण देररात तक डीजे की धुनों पर नाचते गाते रहे। वहीं पर्यटन स्थलों में भी सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ नए साल का जश्न मनाने के लिए उमड़ी थी। जिले के पर्यटन स्थलों में हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें