फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठाकुर सेन नेगी की 23वीं पुण्यतिथि पर लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ में ठाकुर सेन स्मारक समिति की ओर से ठाकुर सेन नेगी का 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्मारक समिति के अध्यक्ष भीष्म सिंह, प्रदेश वन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत नेगी और जिला परिषद अध्यक्ष किन्नौर निहाल चारस, पंचायत जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान दिवंगत ठाकुर सेन नेगी के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सभी ने प्रार्थना भी की। ठाकुर सेन नेगी हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव रहे और वर्ष 1967 से वर्ष 1984 तक लगातार किन्नौर के विधायक रहे। इसके बाद वे 1990 से 93 तक फिर से विधायक रहे। ठाकुर सेन नेगी दस वर्षों तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के पद पर भी रहे है। भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए नेगी ने किन्नौर जिला को जनजातीय क्षेत्र में लाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। 1 जनवरी 2001 को उनका निधन हो गया था। इस मौके पर किन्नौर भाजपा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें