फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा स्कूल के ग्यारह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा के ग्यारह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के लिए चयन होने से पूरे नेरवा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चयनित खिलाड़ी वॉलीबाल और कबड्डी की विभिन्न वर्ग की स्पर्धाओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक जगदीश सूरी और रक्षा चौहान ने बताया कि छात्राओं के अंडर-19 वर्ग में तमन्ना का कबड्डी, इसी वर्ग में नौशीन का वॉलीबाल और जन्नत का अंडर-14 कबड्डी नेशनल के लिए चयन हुआ है। इसी प्रकार छात्रों के अंडर-19 वर्ग में निखिल का कबड्डी, अंडर-17 वर्ग में शौर्य का वॉलीबाल, इसी वर्ग में सुमित, आदर्श, आशीष और यथार्थ का राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। इसके अलावा छात्रों के अंडर-14 वर्ग में विराज खागटा का वॉलीबाल और आदित्य का कबड्डी के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य हरी शर्मा ने बताया कि नेरवा स्कूल प्रदेश का पहला ऐसा स्कूल बना है, जिसके ग्यारह खिलाड़ी एक साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी नेरवा स्कूल के दस खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए चयनित हो चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर हरी शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें