फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी(कुल्लू)। भाजपा आनी मंडल के ग्राम केंद्र प्रमुखों और मोर्चों के अध्यक्ष और महामंत्रियों की बैठक मंडल के अध्यक्ष योगेश भार्गव की अध्यक्षता में विश्राम गृह आनी में आयोजित की गई। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा और विधायक आनी लोकेंद्र कुमार, प्रभारी आनी मंडल नरेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। संसदीय क्षेत्र मंडी के आईटी संयोजक आशीष शर्मा ने बताया कि बैठक में परिचय की दृष्टि के साथ लोकसभा चुनावों पर चिंतन किया गया। इसमें अपना बूथ और ग्राम केंद्र को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर सुझाव और निर्देश दिए गए। विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा आनी मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करे और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। बैठक में मंडल महामंत्री योगेश वर्मा, नरोत्तम ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता शशि मल्होत्रा, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता वेद ठाकुर, जीवन चौहान, टीडी शाह, सुनील वर्मा समेत सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें