संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। मॉडर्न पब्लिक स्कूल फागू के 11 विद्यार्थी राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने के बाद विद्यालय पहुंचे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य संतोष खाची ने बताया कि हर साल विद्यालय से विद्यर्थी राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेते हैं। हर साल पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में चयनित होते है लेकिन जिला शिमला ने इतिहास रचते हुए पहली मर्तबा एक साथ 11 बच्चों ने राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस मौके पर विद्यालय की योग प्रशिक्षक ने बताया कि विद्यार्थियों से कड़ा परिश्रम करवाया गया। चैयरमेन रमेश खाची ने बताया कि विद्यालय से शुबरा ,आयुषी, हिमांशी, पूजा, आस्था, जश्न, दिव्यांश, तंवी, निहारिका कंवर, सारिका और कार्तिक सभी ने राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेकर क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है।