संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। नेरवा डिपो में नियमों के विरुद्ध पीस मील वर्करों से परिचालक का काम लेने पर अड्डा इंचार्ज को संस्पेंड कर दिया गया है। करणी सेना ने इस मामले को उजागर करने का दावा किया है। मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद निगम ने इस संबंध में कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। आरोप यह है कि अड्डा इंचार्ज ने परिवहन निगम के परिचालकों से ई-टिकटिंग मशीनें और टिकट बॉक्स लेकर पीस मील कर्मचारियों को थमा दिए थे। आरएम एचआरटीसी तारादेवी पंकज कुमार का कहना है कि अड्डा इंचार्ज नेरवा के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच में दोषी पाए जाने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया है।