फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार मल्टी टास्क वर्कर्स को मिले न्यूनतम वेतन : बृजलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र को सौंपी कोटखाई मंडल इकाई के प्रधान की कमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लोक निर्माण विभाग मल्टी टास्क कर्मचारी संघ कोटखाई (बीएमएस) का कर्मचारी सम्मेलन यज्ञ दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें लोक निर्माण विभाग मंडल कोटखाई के उपमंडल कलबोग और कोटखाई के मल्टी टास्क वर्करों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ के संगठन के मंत्री बृजलाल शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग की कि मल्टी टास्क वर्कर्स को न्यूनतम वेतन देकर दैनिक वेतन भोगी बनाया जाए, सरकार नियमित करने के लिए शीघ्र नीति बनाए, हर माह सात तारीख से पूर्व वेतन का भुगतान किया जाए। इसके अलावा उन्होंने मांंग की कि सभी वर्कर्स से एक समान व्यवहार और समान काम लिया जाए। सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि संगठन यूनियन का पंजीकरण करवाया जाएगा। कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री और पूर्व प्रदेश सचिव भामसं बृजलाल शर्मा ने बताया कि महासंघ संगठित कर्मचारियों की मांगों के साथ-साथ असंगठित श्रमिकों, शोषित पीड़ित, वंचित वर्ग को न्याय प्रदान करने के लिए है। यह संगठन इस वर्ग को न्याय प्रदान करने के लिए देश और प्रदेश में संघर्षरत हैं। पूरे देश में एक समान न्यूनतम वेतन, अन्य लाभ दिलाने और शोषण रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीएमएस असंगठित क्षेत्र की राष्ट्रीय तीन दिवसीय चिंतन बैठक नागपुर (महाराष्ट्र) में बीते महीने रणनीति बनाई गई है कि असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों को एकजुट करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकारों ने श्रम नियमों के उल्लंघन और अलग-अलग नामों से मानदेय, आऊटसोर्स, पार्टटाइम स्तर पर, पंचायतीराज, प्रोजेक्टों,विभागों में नाममात्र वेतन देकर नियुक्तियां की जा रही है। इस दौरान न तो न्यूनतम वेतन मिलता है न ही नियमितिकरण का प्रावधान है। विभागों में मर्जी से छंटनी कर जाती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं,मांगों को केंद्र और प्रदेश सरकारों के समक्ष उठाया जाएगा। इस अवसर पर कोटखाई मंडल इकाई के चुनाव में राजेंद्र को प्रधान, परीक्षित को उपप्रधान, नवनीत को सचिव, पूजा को कोषाध्यक्ष, जाहिर को संगठन मंत्री, अर्पित को मुख्य सलाहाकार, विकास को प्रचार सचिव, कार्य समिति सदस्य हरीश, कुलदीप और सोनू चुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें