फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेहा नेगी का घराट सराहन पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर क्षेत्र की पहली एचएएस अधिकारी बनने पर परिजनों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की बोंडा पंचायत के घराट सराहन की नेहा नेगी एचएएस अधिकारी बनने के बाद रविवार को अपने पैतृक गांव घराट सराहन पहुंची। इस दौरान पंचायत और क्षेत्र के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पंचायत प्रधान रीना मेहता, बीडीसी सदस्य यशपाल पलसरा, राज्य वन विकास निगम के सदस्य गंगा सिंह, परिवारजनों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे। घराट सराहन पहुंचने से पहले ज्यूरी क्षेत्र में भी लोगों ने उनका फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। रामपुर उपमंडल की बोंडा पंचायत के घराट सराहन की नेहा नेगी ने एचएएस अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नेहा नेगी रामपुर ब्लॉक की पहली महिला एचएएस अधिकारी बनी हैं। नेहा की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय बोंडा सराहन से दसवीं की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद नेहा ने दस जमा दो की पढ़ाई शिमला और स्नातक और एमए डीएवी चंडीगढ़ से की। नेहा के पिता मंगल नेगी छत्तीसगढ़ आईटीबीपी में कार्यरत हैं और उनकी माता लीला नेगी गृहिणी हैं। नेहा नेगी एचएएस अधिकारी बनने पर काफी खुश हैं। उन्होंने फोन पर बातचीत में बताया कि वे सेल्फ प्रेक्टिस कर रही थी और चौथे प्रयास में उन्हें कामयाबी मिली है। उन्होंने युवा साथियों को संदेश में बताया कि हमें निरंतर कोशिश करते रहना चाहिए। अगर हमारे अंदर जज्बा है, तो एक न एक दिन हम जरूर सफल होंगे। पिता मंगल नेगी, माता लीला नेगी, चाचा गोविंद नेगी ने बेटी की उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेटी ने इस कामयाबी से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें