फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं का झूठा श्रेय ले रहे मंत्री रोहित ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहडू़ (शिमला)। भारतीय जनता पार्टी जुब्बल-कोटखाई मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि विधायक एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भारतीय जनता पार्टी सरकार के समय में बनी पेयजल योजनाओं और सिंचाई योजनाओं का आधे अधूरे में उद्घाटन करके झूठा श्रेय लेने का काम कर रहे हैं। कथासु क्षेत्र से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता नरेश सिथ्टा, हरीश केस्टा, मोहिंद्र राजटा और दीपक सरजोलटा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के समय तत्कालीन मंत्री नरेंद्र बरागटा ने कथासु और बरथाटा क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं का शुभारंभ किया गया था। इन योजनाओं का कार्य अभी अधूरा है। योजनाओं के टैंकों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है, जिन टैंकों का निर्माण हुआ है उनमें अधिकतर टैंक अभी भी खाली पड़े हैं। इसके बावजूद लोकसभा चुनावों की जल्दबाजी में झूठा श्रेय लेने के प्रयास में स्थानीय विधायक और मंत्री उद्घाटन पट्टिका लगाने के लिए अधूरे कार्यों का उद्घाटन कर रहे हैं। उमेश शर्मा ने कहा कि मंत्री रोहित ठाकुर इस सरकार के कार्यकाल में विधानसभा में एक भी विकास योजना लाने में असफल रहे हैं। वे भाजपा कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं पर अपनी उद्घाटन पट्टिका लगाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें