फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रानवी में भूस्खलन से दो परिवार हुए बेघरए पड़ोसी के घर की शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत पौड़िया के ग्राम रानवी में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से दो परिवार बेघर हो गए हैं। मजबूरी में दोनों परिवार बरसात की डरावनी रातें पड़ोसी के घर में गुजारने को मजबूर हैं। रानवी निवासी मोहन लाल और अतर सिंह पुत्र शिबराम का मकान भूस्खलन की जद्द में आ गया है।
विज्ञापन


मकान के दोनों ओर आंगन में भूस्खलन होने से मकान गिरने की कगार पर पहुंच गया है। हालांकि घरों को तो खाली कर दिया है लेकिन अभी भी भूस्खलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। यही हाल रहा तो ऊपर बसे गांव को भी खतरा हो सकता है।

पंचायत प्रधान तपेंद्र मोहन शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया लेकिन सबसे कठिन चुनौती ग्रामीणों के लिए यह है कि अब किसी तरह से भूस्खलन की दरारें गांव तक न पहुंचे। नुकसान इतना अधिक है कि ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली सड़क का कई जगह निशान भी मिट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें