फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू बाजार में सात करोड़ से बनेगा नगर परिषद कार्यालय और व्यावसायिक परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास विभाग बहुउद्देशीय भवन की डीपीआर तैयार करने में जुटा, पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी
विज्ञापन


राजेश हंसरेटा


रोहड़ू। कस्बे के मुख्य बाजार में शीघ्र ही करीब सात करोड़ की लागत से नगर परिषद बहुउद्देशीय भवन का निर्माण करेगा। परिषद भवन की डीपीआर तैयार करने में जुट गया है। इस भवन में नगर परिषद का नया कार्यालय भी स्थापित होगा। साथ ही व्यावसायिक परिसर, पुस्तकालय और पार्किंग सुविधा की सुविधा भी उपलब्ध होगी। भवन निर्माण के लिए 19 बिस्वा भूमि का अधिग्रहण कर शहरी विकास विभाग के नाम पर इसका स्थानांतरण कर दिया गया है। भवन निर्माण पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। नगर परिषद ने 17 जनवरी 2022 को प्रस्ताव पारित किया था कि रोहड़ू मुख्य बाजार में चिड़गांव मार्ग पर 19 बिस्वा सरकारी भूमि पर बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद मामला उपमंडल प्रशासन से होकर जिला प्रशासन तक गया। 11 अप्रैल 2023 को उपायुक्त शिमला ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर चयनित सरकारी भूमि को शहरी विकास विभाग के लिए स्थानांतरण करने की स्वीकृत दी। भूमि स्थानांतरण होने के बाद अब भवन निर्माण की डीपीआर तैयार की जा रही है। भवन में नगर परिषद कार्यालय, पुस्तकालय, 30 दुकानों वाला व्यावसायिक परिसर, बहुउद्देशीय सभागार का निर्माण करवाया जाएगा। भवन में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे यहां आने जाने वाले लोगों को आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो। नगर परिषद रोहड़ू के उपाध्यक्ष सुजय अग्रवाल ने बताया कि बहुउद्देशीय भवन की डीपीआर तैयार की जा रही है। शीघ्र ही भवन का निर्माण शुरू होगा। लंबी जद्दोजहद के बाद भूमि का स्थानांतरण हुआ है। यह रोहड़ू मुख्य बाजार में विभिन्न सुविधाओं से लैस नगर परिषद का भव्य भवन बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें