संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। तत्तापानी-सुन्नी में किन्नौर कल्याण समिति की बैठक पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 17 फरवरी को आयोजित होने वाले तोशिम कार्यक्रम के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से उरनी गांव के सुनील नेगी को अध्यक्ष का पद सौंपा गया। संबल राम को उपाध्यक्ष, मंजू मेहता महासचिव, प्रकाश चंद सह सचिव, चंद्रावती कोषाध्यक्ष, कर्मा मुख्य सलाहकार, सांस्कृतिक सचिव विमला, सुंदर सिंह, रामचंद्र, कमला देवी, रामकली, सरजनी, अनीता नेगी, प्रभा देवी सदस्य और मंच संचालक दौलत राम को बनाया गया है। सुनील नेगी ने कहा कि तोशिम कार्यक्रम में जिला किन्नौर कांग्रेस सचिव गोकल नेगी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा वर्तमान बीडीसी सदस्य मीरु राजेश मेहता और कमल किशोर कार्यक्रम में विशेष अतिथि उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार मुकेश नेगी और संगीतकार राम नेगी अपनी आवाज से समां बांधेगे। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चर्चा की गई।