फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 17 जुलाई को दत्तनगर मिल्क प्लांट के बाहर गरजेंगे दुग्ध उत्पादक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। दूध की कीमतों में वृद्धि और पशुपालकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 17 जुलाई को दत्तनगर मिल्क प्लांट के बाहर हिमाचल प्रदेश दुग्ध उत्पादक संघ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा। इस दौरान क्षेत्र के किसान मिल्क प्लांट के बाहर 24 घंटे का क्रमिक अनशन करेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन को लेकर शनिवार को नीरथ में किसानों ने बैठक कर रणनीति तैयार की। बैठक में दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं और मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 17 जुलाई को दत्तनगर में होने वाले प्रदर्शन को लेकर ही योजना बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ के संयोजक देवकी नंद, सह संयोजक दिनेश मेहता और काकू कश्यप ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण दुग्ध उत्पादकों का शोषण हो रहा है।

सरकारों ने उत्पादकों के लिए कोई स्थायी नीति नहीं बनाई है। इस कारण दुग्ध उत्पादन घाटे का सौदा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी सरकार द्वारा मिल्क फेडरेशन और निजी कंपनियों द्वारा किसानों को 22 रुपये से लेकर 30 रुपये तक दूध का के दाम प्रति लीटर दिए जा रहे हैं। वहीं फीड, दवाइयों और चोकर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा उत्पादकों को दूध की पेमेंट भी समय पर नहीं मिल रही। निश्चित समय निर्धारित न होने के कारण 20 तारीख के बाद दूध की पेमेंट हो रही है।
विज्ञापन


इससे दुग्ध उत्पादकों पर दोहरी मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले दूध के दाम 80 और 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से खरीदने के दावे किए थे, जो केवल चुनावी घोषणा बनकर रह गई है। सरकार ने तो बजट में भी दूध के दामों में एक पैसे की बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि हर वर्ष बजट में एक से दो रुपये की बढ़ोतरी होती है।

संघ ने प्रदेश सरकार से दूध के दाम कम से कम 40 रुपये प्रति लीटर करने, दूध की पेमेंट हर माह 10 तारीख से पहले करने, सोसाइटियों में दूध की गुणवत्ता को मापने के लिए टेस्टिंग मशीन लगाने, पशु औषधालयों में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने, पशु आहार पर सब्सिडी देने और दूध को इकट्ठा करने के लिए नए चिलिंग प्लांट खोलने की मांग की है। इसके साथ ही संघ ने दत्तनगर में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट खोलने की मांग भी की है, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। इस मौके पर कृष्णा राणा, मीना देवी, हरीश, हरदयाल, कपूर, नरेश, नरेश चौहान, गंगा राम, बाला नंद, देव राज गुप्ता, कमल और प्रमोद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें