फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर विकास खंड में मनरेगा पर खर्च होंगे 85.98 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद ने तैयार किया शेल्फ, बजट के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा
विज्ञापन

पंचायत समिति हॉल रामपुर में बीडीसी सदस्यों की बैठक में तैयार किया गया विकास का खाका
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर के अंतर्गत आने वाली 37 पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले विकासात्मक कार्यों को गति देने के लिए शेल्फ तैयार किया गया। यह शेल्फ वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए तैयार किया गया है। इसके लिए जल्द बजट का प्रावधान करने के लिए जिला परिषद शिमला में शेल्फ को पारित करने के बाद सरकार को भेजा जाएगा। इससे बजट मिलने के बाद विभिन्न विकास कार्य शुरू हो सकेंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शेल्फ तैयार करने के लिए सोमवार को पंचायत समिति हॉल रामपुर में बीडीसी सदस्य धारगौरा देशदीप गौतम के अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 10 बीडीसी के सदस्यों ने भाग लिया। बीडीसी सदस्य देशदीप गौतम ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए रामपुर उपमंडल के अंतर्गत 37 पंचायतों के लिए 85 करोड़ 98 लाख 2000 रुपये की कार्य योजनाएं तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द इस शेल्फ को जिला परिषद शिमला में पारित करने के लिए भेजा जाएगा। बैठक में समिति की दुकानों को 31 मार्च तक नीलाम करने का फैसला भी लिया गया। बैठक में बीडीसी सदस्य अजय मोदी, संतोष, चिंता देवी, प्रियंका, उषा, मीरा, चंपा देवी, सुदेश ,सुभाष, खंड विकास कार्यालय रामपुर से पंचायत निरीक्षक और उपनिरीक्षक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें