संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर राजपूत सभा की मासिक बैठक सात जनवरी को नरसिंह मंदिर रामपुर में आयोजित होगी। इसमें आरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दे पर मंथन किया जाएगा। राजपूत सभा के सचिव श्याम लाल ने बताया कि बैठक में आरक्षण सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। सभा का किसी जाति और वर्ग विशेष से भेदभाव नहीं है। सभी वर्गों के लोगों को न्याय दिलाने के पक्ष में राजपूत सभा है। उन्होंने सभी लोगों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है, जिससे आगामी रूपरेखा तैयार की जा सके।