फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फीस बढ़ोतरी को लेकर 30 को धरना देंगे अभिभावक और जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदल विद्या मंदिर स्कूल प्रबंधन के 30 फीसदी फीस बढ़ोतरी को लेकर भड़के अभिभावक
विज्ञापन


स्कूल में परियोजना प्रभावित 22 पंचायतों के विद्यार्थी ले रहे शिक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के जिंदल विद्या मंदिर स्कूल छोल्तू के प्रबंधन द्वारा तीस प्रतिशत फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावक भड़क गए हैं। इसको लेकर स्कूली बच्चों के अभिभावकों और परियोजना प्रभावित 22 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। स्कूल प्रबंधन के फीस वृद्धि के निर्णय को लेकर अभिभावक तीस दिसंबर को स्कूल के बाहर प्रदर्शन करेंगे। गौर हो कि छोल्तू स्थित जिंदल विद्या मंदिर स्कूल में परियोजना प्रभावित 22 पंचायतों के छात्र नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रबंधन ने बीते वर्ष स्कूल की फीस में 30 प्रतिशत की बढ़ा दी थी, वहीं अब स्कूल प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए भी 30 फीसदी फीस बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव रखा है। इसको लेकर अब अभिभावक खासे रोषजदा हैं। परियोजना प्रभावित पंचायतों के जन प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला लिया है। हालांकि इससे पूर्व अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर फीस बढ़ोतरी के निर्णय को वापस लेने की मांग उठाई थी लेकिन जब स्कूल प्रबंधन ने कोई निर्णय नहीं लिया, तो अब अभिभावक तीस दिसंबर को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। परियोजना प्रभावित पूनंग पंचायत के उपप्रधान विरेंद्र नेगी की अगुवाई में अभिभावक विरोध प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को उपमंडल मुख्यालय भावानगर में कार्यवाहक एसडीएम चंद्रमोहन को ज्ञापन सौंपकर अभिभावकों ने प्रदर्शन करने को चेताया। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन अपना निर्णय वापस नहीं लेता तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें