फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मुकुल मिस्टर पारूल को चुना मिस मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मचोती में शुक्रवार को विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष संगेल ने किया। कार्यक्रम में ग्यारहवीं कक्षा के छात्र और छात्राओं ने बारहवीं कक्षा के छात्र एवं छात्राओं का स्वागत किया। समारोह में बारहवीं कक्षा के छात्र एवं छात्राओं ने मॉडलिंग, पंजाबी नृत्य,पहाड़ी नृत्य और किनौरी नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुकुल कामटा को मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल का ताज पारूल के सिर सजा। समारोह में प्रधानाचार्य सुभाष संगेल ने बारहवीं कक्षा के छात्र एवं छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उपप्रधानाचार्य ईश्वर दास, प्रवक्ता रोजी चौहान, प्रवक्ता पूजा ठाकुर, दिनेश चौहान,कमलजीत, प्रमोद हर्टा, मीना कुमारी,रीता चौहान, चेतन वर्मा,संतोष कायथ गीता ठाकुर, लैब अटेंडेंट सुरेंद्र ठाकुर और जूनियर अस्सिटेंट बलबीर राठौर सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें