तंगलिंग स्कूल में विद्यार्थियों ने पहाड़ी और किन्नौरी नृत्य पेश कर मचाया धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तंगलिंग में वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राज्य ऊर्जा निगम शौंगठोग-कड़छम परियोजना के महाप्रबंधक खेमसिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने किन्नौरी, पहाड़ी, पंजाबी और फिल्मी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियों से जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को वर्षभर में शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में आकाश को सर्वश्रेष्ठ छात्र, स्नेहा को सर्वश्रेष्ठ छात्रा, मुकेश और अक्षरा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। वहीं अन्य मेधावियों को भी कार्यक्रम में नवाजा गया। इस मौके पर भूपेंद्र नेगी, नागेंद्र नेगी, संजय शर्मा और नवीन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।