संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअर कोटी में मतदाता साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में वोट की आकृति बनाकर विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि अपने घर, गांव परिवार सहित माता-पिता और अन्य व्यस्क लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। चुनाव नोडल अधिकर जितेन्द्र सिंह नेगी ने मतदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य परमदेव शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता विकेश जनारथा और अन्य शिक्षकों सहित अन्य मौजूद रहे। - संवाद