रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत पुलिस की टीम ने फुंजा में 30 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्जकर आगामी कार्रवाई कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नुपराम की अगुवाई में पुलिस टीम फुंजा में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने बुधवार सुबह 3:40 मिनट पर सुरेश कुमार निवासी फुंजा के कब्जे से 30 पेटी देसी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने मामले की पुष्टि की है।