फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोक गायक एसी भारद्वाज का नाम सूची से हटाया, प्रशासन पर लगे राजनीति के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम सूची के मुताबिक प्रस्तुति देने के लिए रात 8:35 का दिया गया था समय, ऐन मौके पर नाम हटाने से उठे सवाल
विज्ञापन

कहा, मंच ही नहीं देना था, तो क्यों दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, कहा, अब कभी लवी मेले में नहीं देंगे प्रस्तुति

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में स्टार नाइट के कलाकार एसी भारद्वाज का नाम सूची से हटाने का मामला सामने आया है। निमंत्रण पत्र और जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई अंतिम सूची के मुताबिक लोक गायक एसी भारद्वाज की प्रस्तुति रात 8:35 पर होनी तय थी लेकिन ऐन मौके पर कलाकार का सूची से नाम हटा दिया गया। ऐसे में गायक एसी भारद्वाज और उनके साथ आई 22 सदस्यों की टीम निराश लौटने को मजबूर हो गई। एसी भारद्वाज ने मेला कमेटी पर मेले का राजनीतिकरण करने और मेले के नाम पर लोक कलाकारों का शोषण करने का आरोप लगाया है। रामपुर में मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसी भारद्वाज ने कहा कि सोमवार को आयोजित लवी मेले की सांस्कृतिक संध्या उनका नाम विक्की चौहान से पहले दर्ज किया गया था लेकिन जब वह टीम के साथ प्रस्तुति देने पहुंचे तो कलाकारों की सूची से उनका नाम गायब कर दिया गया था और उन्हें प्रस्तुति देने से मना कर दिया गया। उन्होंने मेला कमेटी पर सवाल उठाते हुए कहा की पूरी सांस्कृतिक संध्या पर राजनीति हावी हो गई है। रामपुर का स्थायी निवासी होने के बावजूद उन्हें कार्यक्रम पेश करने के लिए समय नहीं दिया गया। हालांकि उनके नाम के पोस्टर छपे, कार्ड भी छपे लेकिन ऐन मौके पर उनका नाम काट दिया गया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने के लिए मेला कमेटी ने उनसे आग्रह किया था, न कि उन्होंने स्वयं इसके लिए आवेदन किया था। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समक्ष भी रखा। बावजूद इसके मंच नहीं दिया गया। उन्होंने मेला कमेटी पर सवाल उठाते कहा कि मुझ पर जबरन एक पार्टी विशेष से जोड़कर देखा गया और इसी वजह से उन्हें कार्यक्रम से वंचित किया गया। गायक किसी भी पार्टी से संबंध नहीं रखता। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुझे यहां बुलाकर मंच नही दिया गया उसे लेकर मैं मेला कमेटी पर मामला दर्ज करूंगा। एसी भारद्वाज ने कहा कि वह अब कभी भी अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में भाग नहीं लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें