फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर लालसा बस रविवार को भी चलाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर-लालसा बस रविवार के दिन नहीं चलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से लोगों को भारी भरकम पैसे देकर टैक्सी से आवाजाही करनी पड़ती है। बस की समस्याओं को लेकर डंसा पंचायत के प्रधान देशराज हुड्डन ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से बस सेवा रविवार को भी शुरू करने की मांग की है। इस समस्या को लेकर पंचायत प्रधान देशराज हुड्डन की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने आरएम रामपुर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत डंसा के अंतर्गत शिकारी माता का प्राचीन मंदिर और चार ठहरियों के मंदिर शामिल हैं। इसमें लालसा, डंसा, शिंगला और शनेरी के मंदिर रविवार के दिन खुले होते हैं। इसके लिए अधिकतर श्रद्धालु रविवार के दिन भी यहां दर्शन के लिए आते हैं लेकिन रविवार को बस की सुविधा न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरएम से मांग की कि जनहित को मद्देनजर रखते हुए रामपुर-लालसा बस को रविवार के दिन भी चलाया जाए। इस मौके पर पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। परिवहन निगम रामपुर डिपो के आरएम प्रेम कश्यप ने बताया कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए रामपुर लालसा बस को 9 जुलाई से उक्त रूट पर शुरू कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें