संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लगौटी में बुधवार को एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ वीरेंद्र ठाकुर ने किया गया। उन्होंने स्वयंसेवियों को कर्तव्यनिष्ठ बनने और समाजसेवी बनने का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह ठाकुर कार्यक्रम अधिकारी दिनेश, टीजीटी चुन्नी लाल और टीजीटी हेमलाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश ने इस अवसर पर बताया कि सात दिवसीय शिविर में सभी स्वयंसेवी गोद लिए गांव के कुंआ सहित आसपास के गांवों की साफ-सफाई करेंगे और लोगों स्वच्छता और श्रमदान के प्रति जागरूक करेंगे। इसके अलावा पाठशाला में फूलों की क्यारियां बनाने और पुरानी क्यारियों की देखरेख, नए रास्तों का निर्माण, पुराने रास्तों की मरम्मत, जल स्रोतों की साफ-सफाई, विद्यालय परिसर और आसपास के मंदिर परिसरों की सफाई सहित सामाजिक कार्यों को करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्वयंसेवियों ने किसी भी आपदा के दौरान समाजसेवा करने का प्रण भी लिया।