फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा के तहत चलाई जा रही योजनाओं का सम पर पूरा करें कार्य : प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर में आयोजित बैठक में समाज के हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। सांसद एवं जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बुधवार को रिकांगपिओ में केंद्र की प्रायोजित योजनाओं को लेकर आयोजित दिशा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केंद्र सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें, जिससे इन योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोग लाभान्वित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की प्रगति की जानकारी समय-समय पर देने के निर्देश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना में अगर किसी प्रकार की कमी है, तो इस बारे में अवगत करवाया जाए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की आरंभ की गई योजनाओं का फीडबैक लेने के साथ-साथ योजनाओं में रह रही कमियों के बारे में चर्चा कर उनका समाधान निकालना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें, जिससे समाज के हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर केंद्र से किसी योजना की स्वीकृति प्राप्त करने में कोई कठिनाई आती है, तो वे उन्हें अवगत करवाएं, जिससे केंद्र के समक्ष मामला उठाया जा सके। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने सभी अधिकारियों को दिशा के तहत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सांसद प्रतिभा सिंह को आश्वस्त करवाया कि उनके निर्देशों का पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा और इन योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में केंद्र सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र में आरंभ किए गए विभिन्न कार्यक्रमों, जिनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में राष्ट्रीय भू-रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम की समीक्षा भी की गई। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस मौके पर उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें