फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लाडा की बैठक में ब्रौ, जगाखाना को सीवरेज योजना से जोड़ने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभावितों को विद्युत उत्पादन का एक प्रतिशत और फसलों का मुआवजा एक किस्त में मिले : कटोच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। निरमंड विकास खंड के तहत आने वाली परियोजना प्रभावित पंचायतों को सीवरेज प्रणाली से जोड़ने का मुद्दा लाडा की बैठक में जोरशोर से उठा। ब्रौ पंचायत के प्रधान शशि कटोच ने लाडा की बैठक में प्रभावितों की मांगों को जोरशोर से उठाया और उनके निवारण की मांग उठाई। निरमंड खंड की ब्रौ पंचायत प्रधान शशि कटोच ने बताया कि स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) की कुल्लू में संपन्न हुई। जिला स्तरीय बैठक में आउटर सराज क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। मुख्य संसदीय सचिव वन, ऊर्जा, पर्यटन, परिवहन और प्राधिकरण के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर की इसकी अध्यक्षता की। बैठक में शशि कटोच ने आनी विधानसभा में विद्युत परियोजनाओं से प्रभावित पंचायतों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का पक्ष रखा और कई मांगों को बैठक में उठाया। उन्होंने प्रभावित पंचायतों में सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं से प्राप्त लाडा शेयर राशि को प्रभावित पंचायतों और जोन पंचायतों में होने वाले विकासात्मक कार्यों में दी जानी है। शशि कटोच ने बैठक में एसजेवीएनएल रामपुर परियोजना प्रबंधन को प्रभावित पंचायत ब्रौ व जगातखाना में अपने वचन के अनुरूप सीवरेज लाइन बिछाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा की दोनों पंचायतों को सीवरेज से जोड़ा जाना चाहिए। रामपुर हाइड्रो परियोजना ने अपने आरआर प्लान में सीवरेज की व्यवस्था का वादा किया है। इसके अलावा सभी प्रभावित पंचायतों को एक प्रतिशत बिजली उत्पादन और फसलों का मुआवजा जल्द से दिए जाने की मांग भी रखी। उन्होंने मुआवजे की राशि को एकमुश्त देने की मांग की। उन्होंने झाकड़ी बाईपास सड़क को क्रांति चौक से वजीर बावड़ी तक के तीन किलोमीटर बचे हिस्से को भी पक्का करने का मामला उठाया। लाडा अध्यक्ष सुंदर ठाकुर ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए परियोजना प्रबंधन से दिए गए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें