फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के सामने रखीं समस्यांए

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल संघ के प्रदेशाध्यक्ष कंवर सिंह तंगड़ाइक की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल में सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। महासंघ ने शिक्षा मंत्री को मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा। महासंघ ने सरकार से मांग की कि प्रयोगशाला कर्मचारियों को ग्रेड पे, पे-बैंड, पांच साल के बाद एक विशेष इन्क्रीमेंट प्रदान की जाए, विज्ञान संकाय वाले सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं एवं महाविद्यालयों में प्रयोगशाला सहायक, कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक एवं वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायकों के पद स्वीकृत किए जाए। इन पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की समय-समय पर पदोन्नति हो सके। सरकार से यह भी मांग की गई कि प्रयोगशाला सहायकों की 50 फीसदी नियुक्तियां पदोन्नति और 50 फीसदी कमीशन से भरी जाए। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष कंवर सिंह तंगड़ाइक ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिया है कि उनकी सभी उचित मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें