फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिला मंडल झियरा बनी रस्साकशी स्पर्धा की विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निरमंड (कुल्लू)। छोटी काशी निरमंड का ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेले के दूसरे दिन में महिला मंडल की रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका खिताब महिला मंडल झियरा के नाम रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला महिला मंडल झियरा और महिला मंडल कथांडा के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में महिला मंडल कांडू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी निरमंड मरीकना देवी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विकास खंड निरमंड की विभिन्न पंचायतों की महिला मंडलों ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं के लिए चेयर रेस और लोक नृत्य का आयोजन किया गया। उन्होंने विजेता टीम और उपविजेता टीमों की सदस्यों को जीत की बधाई दी। मेले में तीन देवताओं ने शिरकत की है। इसमें शाना ऋषि बागा सराहन, माटी सिंह कोट और भूतेश्वर महादेव ढरोपा, के साथ हजारों देवलू शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें