फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारसैन स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। कुमारसैन ब्लॉक के छात्रों की तीन दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल प्रतियोगिता का खिताब कुमारसैन स्कूल के नाम रहा।
विज्ञापन


राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वीरगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में ठियोग कुमारसैन के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में कबड्डी में जेबीएलके स्कूल कुमारसैन विजेता रहा। वॉलीबाल में शिवान स्कूल, खोखो में हाई स्कूल भराड़ी, बैडमिंटन में हाई स्कूल तेशन, एथलेटिक्स में कुमारसैन और योग में हाई स्कूल भराड़ी विजेता बना है।

लोकनृत्य में महामाया पब्लिक स्कूल ओडी ने परचम लहराया वहीं सामूहिक गीत में शिवान स्कूल अव्वल रहा। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि कुलदीप सिंह राठौर ने स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों को मिलने वाली डाइट मनी को 120 रुपये से बढ़ाने की मांग सरकार के समक्ष रखेंगे। उन्होंने वीरगढ़ स्कूल में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरने बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने प्रतियोगिता की आयोजन कमेटी को अपनी ओर से पचीस हजार रुपये और लोकनृत्य टीम को इक्कीस सौ रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अतुल शर्मा, एसडीएम कुमारसैन सुरेंद्र मोहन, बीडीओ जगदीप राठौर, बीडीसी सदस्य सिद्धार्थ चौहान, स्कूली शिक्षक, भूपिंदर ठाकुर और विभिन्न स्कूलों के छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें