फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दहेज प्रथा और नशे के दुष्प्रभावों पर पेश किया लघुनाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। निरमंड खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओं में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय विज्ञान वरदान या अभिशाप, पर्यावरण प्रदूषण, 1857 की घटना क्रांति और महाभारत का युद्ध था।
विज्ञापन


इसके साथ ही दहेज प्रथा और नशे के दुष्प्रभावों को भी लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इसे सभी लोगों ने खूब सराहा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में महाभारत का युद्ध विषय पर विचार रखने पर सातवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं पहले स्थान पर रहीं। बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने दहेज प्रथा विषय पर वाद-विवाद किया।

इसमें उन्हें दूसरा स्थान मिला। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य राज कश्यप ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से न केवल विषय संबंधी ज्ञान प्राप्त होता है। बल्कि विद्यार्थियों की तर्क शक्ति का भी विकास होता है। इस मौके पर रमेश ठाकुर, सरजीत ठाकुर, मेघराज बिष्ट, लाल चंद, दूनी चंद, फकीर चंद, अनंत राम, मिश्रा ठाकुर, लुदर चंद और नूप राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें