फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश में 68 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। व्यापार मंडल दलाश ने शनिवार को दलाश बाजार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 68 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान को लेकर युवाओं के साथ-साथ हर आयु वर्ग के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। व्यापार मंडल दलाश के प्रधान पूर्ण ठाकुर ने बताया कि दलाश व्यापार मंडल ने पहली बार दलाश में रक्तदान शिविर आयोजित किया है। इसमें व्यापारी वर्ग, आम जनता और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर में खनेरी अस्पताल रामपुर से आई डॉक्टरों की टीम सहयोग दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल महासचिव रामकृष्ण अनु, कोषाध्यक्ष मेहर चंद शर्मा, दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, तिलका ठाकुर, सुनीता शर्मा, राजेंद्र, नरेश कुमार, आशीष कटोच, दिनेश ठाकुर और कैलाश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें