राज्य सहकारी बैंक समिति शाखा कोटखाई ने लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। राज्य सहकारी बैंक समिति की शाखा कोटखाई ने मंगलवार को वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कोटखाई कीड़ा स्थल में किया गया। इसमें कोटखाई शाखा के शाखा प्रबंधक ललित मोहन ने लोगों को बैंक की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी। शिविर में लोगों को बैंकों की विभिन्न बचत योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसमें बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, वाहन ऋण योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और एटीएम के सुरक्षित तरीके से संचालन के बारे में लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में कई लोगों ने एटीएम वैन का भी लाभ उठाया। इस दौरान लोगों को डिजिटल लेनदेन के बारे में जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि फोन कॉल से सावधान रहें। इस मौके पर अनिल कपरेट, मनोज कुमार, कमल कुमार तथा मोबाइल एटीएम वैन के संचालक कपिल कश्यप और आकाश गुप्ता भी मौजूद रहे।