संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के ग्राम पंचायत कोठी में वार्ड नंबर-3 में पिछले कई महीने से खाली होने के बाद बुधवार को उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित विमल कुमारी निर्विरोध वार्ड सदस्य चुनी गई हैं। ग्राम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोठी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें जीत पर बधाई दी और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। पूर्व वार्ड सदस्य पूजा का आंगनबाड़ी में चयनित होने के बाद उन्हें वार्ड सदस्य से इस्तीफा देना पड़ा था।