फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण स्पर्धा में रोहड़ू और समूहगान में शिमला प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
धारगौरा स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन


विधायक नंदलाल ने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धारगौरा में आयोजित छात्र वर्ग की अंडर-19 जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्थानीय विधायक नंदलाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य खोजानंद ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में पाठशाला की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां दीं। दो दिवसीय प्रतियोगिता की भाषण प्रतियोगिता में शिक्षा खंड रोहड़ू प्रथम, जुब्बल द्वितीय, वाद्ययंत्र वादन में शिमला प्रथम, रामपुर द्वितीय, संस्कृत गीतिका में नेरवा पहले, ठियोग दूसरे, संस्कृत श्लोक उच्चारण में ठियोग प्रथम, रोहड़ू द्वितीय, वन एक्ट प्ले में शिमला प्रथम, नेरवा द्वितीय, शास्त्रीय एकल गान में शिमला प्रथम, ठियोग द्वितीय, लोकगीत एकल गान में शिमला प्रथम और ठियोग द्वितीय रहा। समूहगान में शिमला प्रथम, रामपुर द्वितीय, लोकनृत्य में शिक्षा खंड देहा ने पहला और शिमला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर विधायक नंदलाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान मंच का संचालन लोकपाल चौहान ने किया। इस मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, चूड़ामणि शर्मा, उपेंद्र जगटू, कमलेश कनैन, तरुण कायथ, देशदीप गौतम, डीडी कश्यप, अजय राणा, त्रिलोक चंद और रतन गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें