संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोट शिलारू में 23 दिसंबर को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें में वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व निदेशक राष्ट्रीय कृषि विकास समिति एवं भाजपा नेता अजय श्याम मौजूद रहेंगे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विशेष रूप से सेवानिवृत्त बीईईओ कपीला जीवन कैंथला, सेवानिवृत्त शास्त्री लक्ष्मी नंद शर्मा और स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों को निमंत्रण दिया जाएगा।