संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत किन्नौर पुलिस ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तंगलिग में छात्रों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल राकेश ने बताया कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पूरा पालन करें। वाहन चलाने के लिए 18 साल की आयु होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिग्नल के बारे में बच्चों को जानकारी होना जरूरी है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से आग्रह किया गया कि दुर्घटना के समय मदद के लिए आगे आएं और एक शिक्षित एवं समझदार नागरिक होने का परिचय दें। सड़क सुरक्षा के बारे में सभी लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों से सड़क पार करते हुए सावधानियां बरतने और वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया।