संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कॉओबिल में चार दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र और छात्राओं को रोजगार के बारे में जागरूक करना रहा। इसमें स्कूली के छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रशिक्षण में दसवीं ग्यारहवीं और बारहवीं के वोकेशनल इट्स के 18 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल के वोकेशनल अध्यापक अमित सरकैक ने बताया कि प्रशिक्षण का आयोजन आईटीआई संस्थान राचोली रामपुर बुशहर के सौजन्य से किया गया। संस्थान के प्रमुख मो. अहमद ने कहा कि छात्रों को विभिन्न विषयों की विस्तार से जानकारी दी गई।