फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनएच पांच का टारिंग कार्य पहुंचा ज्यूरी, लोगों में खुशी का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
खस्ताहाल एनएच पर गड्ढों से मिली निजात, झाकड़ी से नाथपा तक 43 किलोमीटर एनएच का 70 करोड़ से होगा कायाकल्प
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग का टारिंग कार्य जोरों पर चल रहा है। ज्यूरी में एनएच की टारिंग का कार्य पहुंचते ही लोग उत्साहित दिखे। ज्यूरी बाजार तक टारिंग कार्य होने से ज्यूरी सहित अन्य क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। गौर हो कि ज्यूरी से झाकड़ी तक नेशनल हाईवे गड्ढों में तबदील हो गया था। इस वजह से हजारों लोगों को खतरे के साये में रोजाना आवाजाही करनी पड़ रही थी। मरीज हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंच रहे थे और गड्ढों के कारण वाहनों को नुकसान पहुंच रहा था। नेशनल हाईवे का कायाकल्प का कार्य झाकड़ी से नाथपा तक निजी कंपनी को दिया गया है। करीब 70 करोड़ की लागत से 43 किलोमीटर एनएच चकाचक होगा। एनएच पर टारिंग के अलावा रेलिंग और दीवारे लगाने का कार्य भी होना है। ज्यूरी पंचायत के उपप्रधान अरूण शर्मा और व्यापार मंडल के सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि ज्यूरी बाजार में टारिंग होने से बाजार में लोगों को गड्ढों और धूल से निजात मिली है। वहीं रामपुर आने जाने के लिए लोगों को सुहाना सफर मिलेगा। नेशनल हाईवे के एसडीओ करतार शर्मा ने बताया कि 43 किलोमीटर में से 12 किलोमीटर सड़क में 90 एमएम की पहली लेयर बिछा दी गई है। 50 एमएम की एक और लेयर बाद में डाली जाएगी। विभाग टारिंग का कार्य समय पर पूरा करने का हरसंभव प्रयास कर रहा है, जिससे लोगों को यात्रा करने में असुविधा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें