ज्यूरी स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में मौजूद स्वास्थ्य टीम, शिक्षक और विद्यार्थी। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में हंस फाउंडेशन ने स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करवाया। शिविर में कुल 122 विद्यार्थी और अध्यापकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान विद्यार्थियों के रक्त की जांच की गई और उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई। डॉ. पलक बहल ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, न्यूट्रीशियन और दिनचर्या में सुधार के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को खेल गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने शिविर के आयोजन के लिए संस्था का आभार जताया। इस मौके पर संस्था की मोबाइल मेडिकल यूनिट के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी साहिल, लैब तकनीशियन राजेश, सामाजिक कार्यकर्ता आकाश दीप, प्रवक्ता चमोला नेगी, अमर सिंह, देवेंद्र कुमार, संदीप कुमार, विनोद कुमारी और अनीता कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।