फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मांगों को लेकर किसान सभा ने बोला हल्ला, अधिकारी कार्यालय छोड़ कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभावितों ने लोक निर्माण विभाग नित्थर के कार्यालय का किया घेराव, नित्थर बाजार में निकाली रोष रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। लूहरी परियोजना प्रभावितों ने बुधवार को किसान सभा के बैनर तले नित्थर में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग नित्थर के कार्यालय के बाहर किसानों ने हल्ला बोला। किसान सभा का दावा है कि इस दौरान अधिकारी कार्यालय छोड़कर भाग गए। किसान सभा निरमंड के अध्यक्ष देवकी नंद ने प्रेस को जारी बयान में कहाा कि हिमाचल किसान सभा ने 210 मेगावाट की लूहरी परियोजना प्रभावित पंचायतों के किसानों ने स्थानीय मुद्दों को लेकर नित्थर बाजार मे रोष रैली निकाली। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शन को अध्यक्ष देवकी नंद, पूर्ण ठाकुर, अमित, परस राम और कपिल ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान सभा ने प्रशासन को छह मार्च को परियोजना प्रभावितों के मुद्दों को लेकर मांगपत्र सौंपा था। इसमें मांग की गई थी कि जहां पर लूहरी परियोजना के निर्माण कार्यों से आई दरारों और प्रदूषण का सर्वे हुआ है, उसका मुआवजा तुरंत दिया जाए और जहां पर सर्वे नहीं हुआ है, उसका मुआवजा दिया जाए। इसके बावजूद प्रशासन ने अभी तक न तो मुआवजा दिया और न ही सर्वे किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के ढुलमुल रवैये से प्रशासन का किसान विरोधी चेहरा सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसान सभा प्रोजेक्ट प्रभावितों के मुद्दों को पहले से उठा रही है और उसके समाधान के लिए संघर्ष भी कर रही है। आगे भी इन मांगों को लेकर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर किसान सभा ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर क्रमिक मोर्चा शुरू कर दिया है। जब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया, संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में मनोरमा चौहान, रेखा, कगडू देवी, रेवती देवी, मेहरू देवी, वीना देवी, निशा देवी, पुनमा, बसंती देवी, नोहगी देवी, प्रभा देवी, सरला देवी, वेद राम, संतोष, अशोक और रमेश चंद सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें