फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉलेज में शुरू हों एमए हिंदी, एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ कॉलेज में समस्याओं का अंबार है। इसको लेकर वीरवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रिकांगपिओ इकाई ने उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इकाई ने कहा कि जिला किन्नौर में एक ही महाविद्यालय है लेकिन महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके कारण छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रिकांगपिओ के अध्यक्ष अरमान ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय में लंबे समय से समस्याएं चली आ रही है। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय में एमए हिंदी, एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। इसके चलते हर वर्ष कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या कम हो रही है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर के कॉलेजों में जाना पड़ रहा है। इसके कारण खासकर गरीब तबके के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में सभागार की सुविधा तक नहीं है। इस कारण कॉलेज में कार्यक्रमों के आयोजन करवाने में दिक्कतें आती हैं। कॉलेज में जल्द सभागार की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। महाविद्यालय में खेल मैदान नहीं होने से खेल गतिविधियों का आयोजन भी नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा पेयजल की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। छात्र हॉस्टल की व्यवस्था हो। महाविद्यालय भवन में आधारभूत सामग्री की व्यवस्था भी सरकार को करनी चाहिए। इस मौके पर जिला संयोजक रितिका नेगी और इकाई मंत्री ईश्वर नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें