फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नू स्कूल के खिलाड़ियों का जिला स्तरीय स्पर्धा में डंका

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम स्कूल किन्नू के खिलाड़ियों ने एक बार फिर से प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल के खिलाड़ियों ने जुन्गा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राज्य चार खिलाड़ियों का चयन स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चारों खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि ये चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर में भी अच्छा प्रदर्शन कर जिला शिमला का नाम चमकाएंगे। जोगिंद्र कुमार और संदीप ट्रिपल जंप में जिला स्तर में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं दिव्यंका और मोक्षिता चक्का फेंक में प्रथम और द्वितीय रही हैं। शानदार प्रदर्शन के बूते इनका चयन जिला शिमला टीम में हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 नवंबर को एथलेटिक्स ट्रैक धर्मशाला में आयोजित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें