फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पौंडा पहुंची विकसित भारत की संकल्प यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की घर-घर जानकारी मुहैया करवाने के लिए भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा ने अभी तक 56 ग्राम पंचायतों का दौरा किया है। इसमें पूह खंड और कल्पा खंड की सारी पंचायतों में संकल्प यात्रा करने के बाद मंगलवार को निचार की पौंडा पंचायत में पहुंची। यह जानकारी उपनिदेशक कम प्रोजेक्ट अधिकारी किन्नौर कुलवंत सिंह ने जारी बयान में दी। उन्होंने कहा कि आज तक 4,187 लोगों ने संकल्प यात्रा में हिस्सा लिया है। 2,223 लोगों ने स्वास्थ्य स्क्रीनिंग में भाग लिया है। 291 लोगों ने टीवी के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। 122 लोगों ने स्किल सेल के बारे में जानकारी ली। संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान 40 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। भारत सरकार की कल्याणकारी योजना के 92 लाभार्थियों ने भाग लिया और 4,187 लोगों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी आयोजन में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें