फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लवी मेले की समय सीमा बढ़ाने से रामपुर के व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बाजार की दुकानों में पड़ा सर्दियों का स्टॉक, कहां जाएं व्यापारी
विज्ञापन


मुश्किल हुआ दुकानों का किराया और कर्मचारियों का वेतन निकालना : तन्मय

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में सजी दुकानें दिसंबर माह के अंत तक सजी हुई हैं, जबकि बीते वर्षों में तीन से दस दिसंबर के बीच मेला मैदान और एनएच पांच से दुकानें हट जाती थी। प्रशासन की ओर से लवी मेले में सजी दुकानों को अतिरिक्त समय देने पर सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने रोष जताया है। व्यापारियों ने प्रशासन और मेला कमेटी के निर्णय को लेकर रोष जताते हुए र एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंप तुरंत प्रभाव से मेले में सजी दुकानों को हटाने की मांग की है। व्यापार मंडल ने एसडीएम रामपुर निशांत तोमर को ज्ञापन भी सौंपा। अध्यक्ष तन्मय शर्मा ने कहा कि लवी मेला मैदान में जो दुकानें लगी हैं, वे निर्धारित अवधि 3 दिसंबर से कहीं आगे बढ़कर अब भी मेला मैदान में सजी हैं। इससे मुख्य बाजार रामपुर का व्यापारी प्रशासन और मेला कमेटी के इस फैसले से पीड़ा में है। प्रशासन द्वारा मेला सजाने की अवधि बढ़ाए जाने से बाजार के व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनकी दुकानों में जो स्टॉक सर्दियों के लिए मंगवा रखा है, वह ज्यों का त्यों पड़ा है। व्यापारियों को दुकानों का किराया और स्टाफ की तनख्वाह देना मुश्किल हो गया है। प्रशासन और मेला कमेटी की गलत नीतियों से व्यापारी मझधार में लटका । उन्होंने इस सौतेले व्यवहार को बंद कर तुरंत प्रभाव से मेला मैदान में सजी दुकानों को हटाने की मांग की है, जिससे व्यापारियों और प्रशासन में सामंजस्य और सहयोग बना रहे। इस मौके पर व्यापार मंडल महासचिव करन ठाकुर, विष्णु शर्मा, अजय शर्मा, रोहित घाघटा, वरूण शर्मा, सुशील कुमार, तिलक सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। उधर, एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेला मैदान में लगे स्टॉलों को हटाने के लिए व्यापार मंडल रामपुर ने ज्ञापन सौंपा है। उनकी मांगों को देखते हुए पुलिस प्रशासन और नगर परिषद को निर्देश दिए जाएंगे कि पाटबंगला मैदान में सजी दुकानों को समय से हटाया जाए।

- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें