फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अजीत मेहता को सौंपा ग्राम विकास सोसायटी उरनी का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उरनी गांव में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कार्यों को क्रियान्वित करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्राम विकास सोसायटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान उरनी पंचायत गीता नेगी ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अजीत मेहता को ग्राम विकास सोसायटी उरनी की कमान सौंपी गई। इसके अलावा रामलाल को उपाध्यक्ष, दिनेश नेगी सचिव और हरीश नेगी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। शंकर देवी, प्रेम देवी, महेश कुमारी, देवी सिंह नेगी, रूपी लाल नेगी और जोध्या राम नेगी को सदस्य चुना गया है।

इस मौके पर मायाराम नेगी, कपूरचंद, सुंदर पाल, विवेक कुमार, मनजीत कुमार, सुंदर, चंद्र किशोर और राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत मेहता ने कहा कि गांव के विकास को शिखर पर पहुंचाने के लिए सरकार और ग्राम पंचायत के साथ मिलजुल कर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें