फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में फुटपाथ पर अतिक्रमण, राहगीर जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों को ताक पर रखकर व्यापारियों ने फुटपाथ पर किया है कब्जा, जिला प्रशासन नकेल कसने में नाकाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि व्यापारियों ने नियमों को ताक पर रखकर फुटपाथ पर ही बर्तन, सब्जियों सहित अन्य सामान रखकर कब्जा जमा लिया है। इससे स्कूल के बच्चों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन कब्जाधारियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रहा है। गौर हो कि किन्नौर जिला मुख्यालय में एक दर्जन दुकानदारों ने नियमों को ताक पर रखकर मुख्य चौक रिकांगपिओ से लेकर पीएनबी बैंक तक फुटपाथ पर सामान रख दिया है। जिला मुख्यालय होने के कारण जिले के तीनों खंडों से हजारों लोगों का रिकांगपिओ आना-जाना रहता है। सरकार ने लाखों की लागत से फुटपाथ का निर्माण तो किया है, लेकिन स्थानीय दुकानदारों ने इस पर अतिक्रमण कर रखा है। इससे राहगीरों और स्कूल के बच्चों को खतरे के साये आवाजाही करनी पड़ रही है। वहीं इससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी संजीव नेगी, राजकमल नेगी, अविनाश नेगी, अश्वनदेव नेगी, प्रेमराज नेगी, कमल नेगी, पवन कुमार नेगी, राजेश नेगी, दीपक नेगी, दिव्या नेगी, महेंद्र नेगी, विद्या कुमार नेगी, अनुपमा नेगी, प्रियंका नेगी और कविता नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि अतिक्रमण की समस्या के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवाजाही करने में दिक्कतें पेश आ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द अतिक्रमण की समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने कहा कि मौके का निरीक्षण किया जाएगा। अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें