संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय उच्च पाठशाला शाहधार में द हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई। वहीं चिकित्सकों ने बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए शिविर में 65 विद्यार्थियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. अक्षय कंवर ने बच्चों को पर्सनल हाइजीन, न्यूट्रीशन, दिनचर्या में सुधार के बारे जागरूक किया और स्वस्थ रहने की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने बच्चों को खेलकूद में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर फार्मासिस्ट अंजली, लैब तकनीशियन गीतांजलि शांडिल, शिक्षा ब्रेक्टा और लेखराज वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।