फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कड़ाके की ठंड में लोगों ने किया स्वांग नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
भावावैली में ऐतिहासिक फागुली मेले के बाद लोग सदियों से चली आ रही परंपरा का करते हैं निर्वहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच समूचा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में हैं, तो वहीं करीब तीन फुट बर्फ के बीच भावावैली में लोग ऐतिहासिक स्वांग नृत्य में शामिल हुए। एक सप्ताह तक फागुली त्योहार मनाए जाने के बाद स्वांग नृत्य किया जाता है। दो दिन क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के बाद भी भावावैली में स्वांग नृत्य प्रस्तुत कर लोगों ने परंपरा का निर्वहन किया। गौर हो कि फागुली त्योहार के दौरान लोग अपने घरों में किसी प्रकार का शोर शराबा नहीं करते हैं। मान्यता है कि फागुली के दौरान उनके घरों में स्वर्ग लोक से परियां में मेहमान बनकर आती हैं। उनकी विदाई के बाद लोग स्वांग नृत्य कर खुशी का इजहार करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें